आज यहां पर आप एक तरह का बहुत ही ख़ास और आवश्यक इल्म यानी कि Namaz Ki Rakat किस वक्त में कितनी होती है जानेंगे हमने यहां पर 5 Waqt Ki Namaz Ki Rakat बहुत ही साफ़ लफ्ज़ों में बताया है।
इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से पांच वक्त की सभी नमाज की रकात आसानी से समझ जाएंगे यकीनन इसके बाद आपको कहीं पर भी नमाज की रकात से जुड़ी सवाल नहीं खोजनी पड़ेगी तो आप ध्यान से पढ़ें।
Namaz Ki Rakat
यहां पर आप 5 वक्त फजर, जोहर, असर, मगरिब, और ईशा की सुन्नत, फर्ज़, वाजिब, और नफ्ल नमाज की रकात एक एक करके सभी को जानेंगे।
किसी भी वक्त की नमाज या किसी ख़ास नमाज को मुकम्मल अदा करने के लिए यह मालूम होना चाहिए कि इस वक्त में नमाज की रकात कितनी होती है?
नमाज़ | सुन्नत | फर्ज़ | सुन्नत | नफ्ल | वाज़िब | नफ्ल |
---|---|---|---|---|---|---|
फज़र | 2 | 2 | – | – | – | – |
जोहर | 4 | 4 | 2 | 2 | – | – |
असर | 4 | 4 | – | – | – | – |
मगरिब | – | 3 | 2 | 2 | – | – |
ईशा | 4 | 4 | 2 | 2 | 3 | 2 |
5 Waqt Ki Namaz Me Kitni Rakat Hoti Hai?

5 वक्त की नमाज की रकात निम्नलिखित है:
- फजर में 4 रकात
- जोहर में 12 रकात
- असर में 8 रकात
- मगरिब में 7 रकात
- ईशा में 17 रकात
आपने यहां तक सिर्फ इतना ही समझा कि किस वक्त में कितनी रकात नमाज होती है अब आगे जानते हैं कि इन रकातों में फर्ज, सुन्नत, वाजिब और नफ्ल कितनी रकात होती है।
फजर की नमाज में कितनी रकात होती है?
फजर की नमाज में 4 रकात होती है।
- 2 रकात सुन्नत
- 2 रकात फर्ज
- कुल 4 रकात
जोहर की नमाज में कितनी रकात होती है?
जोहर की नमाज में 12 रकात होती है।
- 4 रकात सुन्नत
- 4 रकात फर्ज
- 2 रकात सुन्नत
- 2 रकात नफिल
- कुल 12 रकात
असर की नमाज में कितनी रकात होती है?
असर की नमाज में 8 रकात होती है।
- 4 रकात सुन्नत
- 4 रकात फर्ज
- कुल 8 रकात
मगरिब की नमाज में कितनी रकात होती है?
मगरिब की नमाज में 7 रकात होती है।
- 3 रकात फर्ज
- 2 रकात सुन्नत
- 2 रकात नफिल
- कुल 7 रकात
ईशा की नमाज में कितनी रकात होती है?
ईशा की नमाज में 17 रकात होती है।
- 4 रकात सुन्नत
- 4 रकात फर्ज
- 2 रकात सुन्नत
- 2 रकात नफिल
- 3 रकात वित्र
- 2 रकात नफिल
- कुल 17 रकात
जुम्मा की नमाज में कितनी रकात होती है?
जुम्मा की नमाज में 14 रकात होती है।
- 4 रकात सुन्नत
- 2 रकात फर्ज
- 4 रकात सुन्नत
- 2 रकात सुन्नत
- 2 रकात नफिल
- कुल 14 रकात
यहां तक तो आप समझ गए कि किस वक्त में किस तरह की कितनी रकात नमाज अदा करनी है अब आइए जानते हैं कि फर्ज, सुन्नत, वाजिब और नफिल क्या है।
फर्ज़ नमाज क्या होता है?
फर्ज नमाज अदा करना निहायत यानी अत्यंत आवश्यक है बिना शरई इसको छोड़ने वाला फासिक गुनाहे कबिरा का मुरतकीब होगा।
सुन्नत नमाज क्या होता है?
सुन्नत नमाज दो तरह की होती है।
सुन्नत मुअक्किदह: जिसका करना भी ज़रूरी है इसको कभी अकास्मिक तौर पर छोड़ना सही नहीं हमेशा छोड़ने वाला जहन्नम का अजाब का हकदार होगा।
सुन्नत गैर मुअक्किदह: जिसका करना अच्छा है और करने वाला सवाब पाएगा इसे करना सही है लेकीन इसके न करने पर कोई इताब या अजाब नहीं।
वाजिब नमाज क्या होता है?
इसका करना भी निहायत जरुरी है किसी वाजिब को जान बूझ कर छोड़ना गुनाहे सगीरा है और चन्द बार तर्क करना गुनाहे कबिरा है।
नफिल नमाज क्या होता है?
इसको करने से सवाब तो बहुत होगा लेकीन न करने से कोई हर्ज नहीं फिर भी ज्यादा से ज्यादा नफ्ल अपने नामाए अम्ल करें।
-
सुबह की नमाज़ में कितनी रकात होती है?
सुबह यानी फजर की नमाज़ में 4 चार रकात होती है।
-
फजर में कितनी रकात नमाज़ पढ़ी जाती है?
फजर में 2 रकात सुन्नत और 2 रकात फर्ज यानी 4 रकात पढ़ी जाती है।
-
जोहर की नमाज़ कितनी रकात की होती है?
जोहर की नमाज़ में कुल 12 रकात नमाज़ पढ़ी जाती है।
-
जोहर की नमाज़ कब पढ़ी जाती है?
जोहर की नमाज़ आधे दिन में यानी 1 बजे के लगभग पढ़ी जाती है।
-
असर की नमाज़ का टाइम क्या है?
असर की नमाज़ सूरज डूबने से पहले पढ़ी जाती है।
-
असर की नमाज़ में कितनी रकात होती है?
असर की नमाज़ में कुल 8 रकात नमाज़ पढ़ी जाती है।
-
मगरीब की नमाज़ कितने रकात होती है?
मगरीब कि नमाज़ में 3 रकात फर्ज, 2 रकात सुन्नत, और 2 रकात नफ्ल यानी कुल 7 रकात होती है।
-
इशा की नमाज़ कितनी रकात होती है?
इशा की नमाज़ में कुल मिलाकर 17 रकात नमाज़ पढ़ी जाती है।
-
इशा की नमाज़ में कितनी रकात फर्ज होती है?
इशा की नमाज़ में सिर्फ 4 रकात ही फर्ज पढ़ी जाती है।
-
इशा में कितनी रकात सुन्नत पढ़ी जाती है?
इशा में शुरु 4 रकात सुन्नत फिर फर्ज के बाद 2 रकात सुन्नत यानी कुल 6 रकात सुन्नत पढ़ी जाती है।
-
इशा कि नमाज़ का टाइम कब होता है?
इशा कि नमाज़ का टाइम मगरीब की नमाज़ के बाद होती है सामान्य तौर पर ठंडे में 7:30 PM और गर्मी में 8:30 PM होता है।
अंतिम लफ्ज़
मेरे प्यारे मोमिनों अब तो तो आप जान गए होंगे कि 5 वक्त की नमाज में कितनी रकात नमाज होती है साथ ही साथ इसे भी समझ ही गए होंगे कि किस वक्त की नमाज में कितनी रकात फर्ज, सुन्नत, वाजिब, और नफिल होती है सभी बातों को यहां हम आसान लफ्ज़ों में बताएं थे।
अगर इसे पढ़ने के बाद भी नमाज की रकात से रिलेटेड कोई सवाल या फिर डाउट हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें हम आपके सभी सवालों का जवाब देंगे साथ ही साथ जरूरत के मुताबिक शेयर करें इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।
Pingback: 2 Rakat Nafil Namaz Ka Tarika । 2 रकात नफिल नमाज पढ़ने का तरीका - Rizeins
Pingback: 2 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika । 2 रकात सुन्नत नमाज का सही तरीका - Rizeins
Pingback: Aurat Ki Namaz Ka Tarika, Niyat, Rakat सब कुछ जानें हिंदी में - Rizeins
Pingback: Isha Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai । जानिए ईशा की नमाज में कितनी रकात होती है - Rizeins